नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हरियाणा (Haryana) से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब (illicit liquor) की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5,000 बोतल शराब बरामद की है। 35 वर्षीय आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन के मुताबिक सोमवार को विशेष सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र टाटा टेम्पो वाहन से हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब का परिवहन करता है। वह भारी मात्रा में शराब लेकर नजफगढ़ फिरनी पार करेगा।
डीसीपी ने कहा, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नजफगढ़ इलाके में एक जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। टैंपो की जांच करने पर उसमें 100 कार्टन अवैध शराब लदी हुई मिली, जिसमें बोतलें थीं। अधिकारी ने कहा, नजफगढ़ पुलिस थाने में धारा 33/38/58डी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



