हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पांच और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही थी और भाजपा (BJP) चार सीटों पर आगे चल रही थी। इससे भाजपा (BJP) को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी 10 सीटें जीती थी।
कांग्रेस प्रत्याशियों (Congress candidates) के बढ़त का अंतर अच्छा खासा है, वहीं भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त का अंतर बहुत कम है। केवल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) अपवाद हैं। रुझानों के अनुसार अम्बाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी 26000 से अधिक मतों से, गुडगाँव से राज बब्बर 37000 से अधिक मतों से, रोहतक से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा 70000 से अधिक वोटों से, सिरसा से कुमारी सैलजा 66000 से अधिक वोटों से और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी 3500 वोटों से आगे चल रहे थे।
उधर, भिवानी महेंद्रगढ़ में भाजपा (BJP) के धर्मवीर सिंह 10000 अधिक वोटों से आगे, फरीदाबाद में कृष्ण पाल 8000 से अधिक वोटों से, हिसार से रंजीत सिंह 5000 से अधिक मतों से, करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) 41000 से अधिक मतों से चल रहे हैं। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता 2500 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9000 मतों से आगे चल रहे थे।
यह भी पढ़ें :-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


