रांची। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सभी राज्यवासियों को नए वर्ष (new year) की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री सोरेन ने कहा कि नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। आप स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे। यह साल हम सभी को राज्य के अमर वीर शहीदों के झारखंड के सपनों को साकार करने की शक्ति दें। सभी को नववर्ष की अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार (johar)।
इस बीच मुख्यमंत्री श्री सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति पीआरके नायडू, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव केके सोन, प्रधान सचिव आराधना पटनायक, एडीजी प्रशांत कुमार सिंह, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी रांची किशोर कौशल ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



