राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल पर ध्यान भटकाने का आरोप

नई दिल्ली। संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के धरना देने और पैलेट गन से घायल साहिल लोचब मामले में एफआईआर कराने के मामले को लेकर भाजपा ने राहुल पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी वंदे मातरम विवाद से ध्यान भटकाना चाहते हैं। भाजपा ने यह भी कहा कि मीडिया का ध्यान खींचने के लिए राहुल ने धरना दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ साथ रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल पर निशाना साधा।

रविशंकर प्रसाद ने इसे ध्यान भटकाने का प्रयास बताते हुए कहा, ‘कांग्रेस को समझ आ गया है कि वंदे मातरम के मुद्दे पर उसका रुख गलत था’। प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने रुख को लेकर फंस गई है और इसी से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने बिना अनुमति और पूर्व सूचना के प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी के सामने है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों या न्याय के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि 20 जुलाई की घटना पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है और पूर्व जज की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी इसकी जांच कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब कोर्ट मामले की जांच कर रहा है, तो राहुल गांधी थाने के बाहर बैठकर क्या साबित करना चाहते हैं?

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment