राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीजेपी के आशुतोष रांका पर जयपुर में हमला

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ जयपुर ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को मारपीट हुई और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। रांका एक स्कूल का निरीक्षण करने गए थे और इस दौरान कथित तौर पर ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हालांकि सीजेपी का कहना है कि भाजपा के लोगों ने हमला किया है। इस घटना के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे खुद यहां आकर प्रदर्शन करेंगे।

असल में आशुतोष रांका और उनके साथी शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया और पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। रांका के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी। रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।

रांका ने कहा है, ‘हमले में गाड़ियों के शीशे और मोबाइल तोड़े गए, एक महिला से मारपीट हुई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई। टीम के एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हुआ है’। रांका ने कहा, ‘आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है। ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी हो और स्कूल निरीक्षण रोकने का आदेश वापस लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे’।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘अगर अगले 48 घंटों में स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मैं जयपुर आऊंगा और स्कूल के सामने बैठा रहूंगा, जब तक स्कूल को ठीक कराने का काम नहीं किया जाता है’। बहरहाल, बताया जा रहा है कि हमले में आशुतोष सहित सीजेपी के पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सात अन्य को भी चोट लगी है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं, बीजेपी कार्यकर्ता थे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment