नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की वेबसाइट तीन दिन में दूसरी बार ठप्प हुई है। बुधवार के बाद फिर शुक्रवार को भी वेबसाइट ठप्प हो गई। यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा कि वे वेबसाइट से फ्लाइट बुक नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को मोबाइल एप में लॉगिन करने में भी दिक्कत आई। शुक्रवार को दिन में वेबसाइट पर फ्लाइट बुकिंग खोलने पर नो डेटा अवलेबल का मैसेज दिख रहा था।
यह इस हफ्ते दूसरी बार इंडिगो की वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज में गड़बड़ी हुई। बाद में विमानन कंपनी की ओर से ने वेबसाइट पर सर्विस एडवाइजरी जारी कर कहा गया कि सिस्टम में रुक रुककर दिक्कत आ रही है। इससे पहले कंपनी ने बुधवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया था कि उसके रिजर्वेशन सिस्टम में रुक रुककर दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि दोनों बार गड़बड़ी की वजह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



