महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्दलीय सदस्य (एमएलसी) किरण सरनाइक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गये।
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य सरनाइक बुधवार देर रात शिवसेना में शामिल हुए।
शिंदे ने सरनाइक के पार्टी में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरनाइक कई वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ काम करते रहे हैं और उन्होंने अब आधिकारिक तौर पर शिवसेना के सहयोगी सदस्य के रूप में काम करने का फैसला किया है।
Also Read : भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बारिश के कारण रद्द
उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर के सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया।
अहीर ने मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था।
शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद- संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और नागेश पाटिल आष्टीकर पिछले महीने शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए थे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


