nayaindia जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है इंडी गठबंधन: योगी

जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है इंडी गठबंधन: योगी

CM yogi (1)
Image Credit: Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन जाति और धर्म के नाम पर देश बांटकर गरीब जनता को लूटने की साजिश कर रहा है। बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है।

योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे। जनता भी इनके मंसूबों को जान गई है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार (Modi government) और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है।

योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है उन्होने कहा कि गठबंधन ने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में वोट की अपील की।

उन्होने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- 

बिहार के महाराजगंज में PM Modi की रैली में समर्थकों का जनसैलाब

भाजपा का उलझा हुआ चुनाव प्रचार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें