कांग्रेस की राजनीति से सपा परेशान
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले पार्टियों की पोजिशनिंग शुरू हो गई है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए एकजुट है क्योंकि उसकी सहयोगी पार्टियों के नेता केंद्र सरकार में मंत्री हैं और इसलिए वे राज्य की राजनीति में ज्यादा मोलभाव करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन विपक्षी गठबंधन में जबरदस्त खींचतान चल रही है। यह खींचतान सबसे ज्यादा मुस्लिम और दलित वोट को लेकर है। इसमें कांग्रेस और सपा एक दूसरे पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थामा। वे...