नागपुर | Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर पुलिस की और से क्लीन चिट दे दी है। पुलिस को उनके खिलाफ अंधविश्वास फैलाने के कोई भी सबूत नहीं मिले है। बता दें कि, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आम लोगों से धोखाधड़ी करने और उन्हें ठगने का आरोप लगाते हुए कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री ‘दिव्य दरबार’ की आड़ में ‘जादू-टोना’ को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें:- खराब मौसम ने रोका श्री श्री रविशंकर का हेलीकॉप्टर! करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर कार्यक्रम में नहीं फैलाया अंधविश्वास
नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने नागपुर वाले कार्यक्रम के वीडियो की जांच की है। नागपुर पुलिस का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से जुड़े वीडियो में उनके द्वारा किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाते नहीं पाए गए है।
ये भी पढ़ें:- TMC नेता साकेत गोखले गिरफ्तार, ED ने इस मामले में किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:- बड़ी पारी नहीं खेल कर भी Suryakumar Yadav ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े श्याम मानव ने नागपुर पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके नागपुर कार्यक्रम के वीडियो की जांच की है। बता दें कि, महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले हफ्ते धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिस पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने इस कार्यक्रम में दिव्य दरबार पर आपत्ति जताते हुए पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें:- सीएम केजरीवाल का केन्द्र सरकार पर हमला- चीन कर रहा कब्जा, हम कर रहे व्यापार!
ये भी पढ़ें:- पठान पर बवाल! कहीं मिला जोरदार रेस्पॉन्स तो कहीं प्रदर्शनकारी बोले- फिल्म चलेगा, हॉल जलेगा!
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



