Collard Greens का आपने बेशक नाम नहीं सुना होगा लेकिन यह सागों का सरताज होता हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन का खजाना छुपा हैं। और इससे शरीर में जबर्दस्त ताकत मिलती हैं। और कोलार्ड ग्रीन्स फूलगोभी कुल के पत्ते होते हैं। लेकिन इसमें फूलगोभी की तरह सब्जी नहीं होती बल्कि पत्ते का ही साग बन जाता हैं। और कोलार्ड ग्रीन्स के पत्ते बड़े, स्मूद और फ्लैट होते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो कई बीमारियों के जोखिम को कम करने की क्षमता रखता हैं।
कोलार्ड ग्रीन्स में बहुत कम कैलोरी होती हैं। इसलिए यह हमारे लिए वजन कम करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। हेल्थलाइन की एक खबर के मुताबिक 2 कप कोलार्ड ग्रीन्स में 4 ग्राम कार्बोहाइड्रैट और 2 ग्राम प्रोटीन होता हैं। और इसके अलावा 2.8 ग्राम फाइबर होता हैं। जो इस साग की शक्ति को और भी बढ़ा देता हैं। और इन सबके अलावा इसमें डायट्री फैट, विटामिन, कैल्शियम, फॉलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं।
कोलार्ड ग्रीन्स का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन के प्रचूर मात्रा में होता हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन, हड्डियों और दांतों में स्टोर रहता हैं। लेकिन इनकी मजबूती के लिए यह बहुत जरूरी हैं की वहीं विटामिन के उस प्रोटीन को एक्टिवेट कर देता हैं। जिससे बोन का मेटाबोलिज्म होता हैं। और इसलिए कोलार्ड ग्रीन्स हड्डियों की मजबूती के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं।
रिसर्च में पाया गया हैं की क्रुसीफेरस सब्जियां कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सक्षम हैं। जो कोलार्ड ग्रीन्स क्रुसीफेरस सब्जी हैं। और रिसर्च के मुताबिक यह साग प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, ओवेरियन, लंग्स, ब्लैडर और कोलोन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोक सकता हैं।
कोलार्ड ग्रीन्स में विटामिन भरपूर मात्रा में होता हैं। इसके अलावा इसमें ल्यूटिन और जिएक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। और यह दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स कैरोटेनोएड फैमिली के होते हैं। साथ में यह आंखों के मेकुला और रेटिना में पाया जाता हैं। और इतने सारे तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बेहद मदद कर सकते हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक कोलार्ड ग्रीन्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखता हैं। और इसके अलावा कोलार्ड ग्रीन्स के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कम रहता हैं।
यह भी पढ़ें :-
स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते के लिए ट्राई करें नमकीन जवे: जानें सरल रेसिपी
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ महिला गार्ड ने जड़ा थप्पड़
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


