Tuesday

01-07-2025 Vol 19

हमें उम्र के हिसाब से रोजाना कितना दौड़ना चाहिए? जानिए खुद की लिमिट…

2449 Views

daily running: बीमारियों के इस दौर में लोग फिट रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते, जिम में घंटो तक पसीने बहातें हैं, डाइट फॉलो करते हैं, सुबह-शाम रनिंग करते हैं। यानी अपनी पूरी फिजिकल फिटनेस का ख्याल रखना पसंद करते हैं।

लेकिन किसी भी चीज की ज्यादती हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। डॉक्टर्स का कहना हैं कि हर व्यक्ति को अपनी उम्र और अपने शरीर के हिसाब से रनिंग और डाइट फॉलो करना चाहिए।

एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी पुरुष की उम्र लगभग 30 के आस-पास है तो उसे 1.9 किलोमीटर तक दौड़ना चाहिए, वहीं इसी उम्र की महिला 1.7 किलोमीटर तक दौड़ने की क्षमता रख सकती हैं।

अगर पुरुष 30 की उम्र में 2.6 किलोमीटर और महिला 2.5 किलोमीटर तक दौड़ सकते हैं, तो उनका VO2 max बहुत अच्छा माना जाएगा।

also read: UPPSC ने मानी छात्रों की मांग, दो शिफ्ट, दो परीक्षा का फैसला वापस लिया

उम्र के हिसाब से पुरुषों को कितना दौड़ना चाहिए?

20 से 29 साल: इस उम्र के व्यक्ति अगर 2800 मीटर रनिंग करेंगे तो उनके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

30-39 साल: इस ऐज ग्रुप के पुरुषों को कम से कम 2300 से 2700 मीटर तक रनिंग करनी चाहिए।

40 से 49 साल: इस ऐज ग्रुप के मेल 2100 से 2500 मीटर भागना जरूरी है।

50 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों को 2000 से 2200 मीटर कर दौड़ना काफी है।

उम्र के हिसाब से महिलाओं को कितना दौड़ना चाहिए?

20 से 29 साल: इस उम्र में लड़कियों को 2200 से 2700 मीटर तक दौड़ना चाहिए।

30 से 39 साल: इस ग्रुप की महिलाओं को लगभग 2200 से 2500 मीटर तक भागना चाहिए।

40 से 49 साल: इस ऐज में आकर फीमेल को कम से कम 2000 से 2300 तक डेली रनिंग करना जरूरी है।

50 साल या उससे ज्यादा ऐज की लेडी के लिए 1700 से 2200 मीटर तक दौड़ना काफी है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल जागरूक करने के लिए लिखी गई है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *