राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करें ये चार सलाद, मिलेगा भरपूर पोषण

आज के समय में बढ़ता मोटापा बीमारियों की सबसे बड़ी जड़ है। मोटापे की वजह से शरीर मधुमेह, रक्तचाप और कमजोरी का शिकार हो जाता है।  

वहीं कुछ लोगों के लिए भूखा रहना बड़ी समस्या है और यही कारण है कि पूरे दिन कुछ न कुछ खाने से वजन लगातार बढ़ता रहता है। ऐसे में हम आपके लिए प्रोटीन और फाइबर से भरी चार तरह की सलाद के बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिससे भूख भी कम लगेगी और शरीर को पूरा पोषण मिलेगा।

वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसके लिए अच्छे खाने का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। अच्छा खाना वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देता है। इसके लिए नाश्ते में फलों की सलाद ले सकते हैं। सुबह नाश्ते में एक ही गुण वाले फलों को मिलाकर खाए। पपीता, तरबूज, खरबूज सुबह के नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन हैं। फलों के साथ अंजीर और सीड्स को मिक्स करके खाए। यह स्वाद को बढ़ाएंगे ही साथ ही भरपूर पोषण भी देंगे। इसके सेवन से शरीर अच्छे से डिटॉक्स होगा।

Also Read : घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं, आप के हर झूठ को करूंगा बेनकाब: राघव चड्ढा

अगर सुबह के वक्त फल खाना पसंद नहीं है, तो इसकी जगह हाई प्रोटीन सलाद भी खा सकते हैं। अंकुरित दाल के साथ टमाटर, नींबू और प्याज मिलाकर खा सके हैं। इससे शरीर को ऊर्जा और प्रोटीन दोनों मिलेगा। कोशिश करें कि अंकुरित दाल या चने को पहले उबाल लें, क्योंकि कच्ची दाल या चने बदहजमी कर सकते हैं।

दोपहर के समय खीरा, टमाटर, चुकंदर और गाजर की सलाद का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर और विटामिन से भरी होती है। सलाद को दोपहर का खाना खाने से आधा घंटा पहले खा लें। इससे भूख अच्छे से लगेगी और पोषण भी बराबर मिलेगा। यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेगी।

रात के समय कोशिश करें कि किसी तरह का अन्न आहार में न लें। रात के समय ग्रीन सलाद का सेवन करें। इसके लिए शिमला मिर्च, पालक, और थोड़ी मात्रा में चने को उबालकर बनाया जाता है। पालक को सेवन से पहले अच्छे से पानी में उबालें और शिमला मिर्च को भी पका लें। हरी सब्जियों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ये सभी सलाद शरीर को पोषण देंगी और भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगी।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 14 =

और पढ़ें