दही(Curd) खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। आयुर्वेद में भी इसके कई गुण बताए गए हैं । इससे बनने वाला रायता हल्का होने से खाने की सलाह भी दी जाती हैं। लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाने से हमें बचना चाहिए।
रायता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं और यह काफी हेल्दी भी हैं। डायजेशन और पेट के लिए भी यह फायदेमंद होता हैं। दही(Curd) और बाकी चीजों से बनने वाला रायता गर्मियों में लोगों द्वारा खूब खाया जाता हैं। क्या आप जानते हैं, कि कुछ चीजों को मिलाकर बना रायता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। दही के साथ कुछ चीजों को आयुर्वेद में खतरनाक माना गया हैं और इन्हें खाने से पेट को नुकसान पहुंच सकता हैं। जिससे पेट दर्द, पेट फूलना, गैस, अपच, उल्टी, खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आयुर्वेद में बताया गया हैं, कि दही(Curd) और खीरे को साथ में मिलाकर कभी भी नहीं खाना चाहिए। कयोंकि इन्हें एक साथ खाने से बलगम और कफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं और इसकी वजह से साइनस कंजेशन भी हो सकता हैं। इसलिए खीरा और दही हमेशा अलग- अलग ही खाना बेहतर रहता हैं।
दही और फल दही(Curd) भारी और खट्टा होता हैं, जबकि फल आमतौर पर हल्के मीठे होते हैं और दोनों के गुण बिल्कुल विपरीत हैं। जब दोनों को साथ में खाया जाता हैं, तो डायजेस्टिव फायर को कम करने का काम करते हैं। और जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ का प्रोडक्शन हो सकता है।
दही और फ्राइड फूड दही(Curd) की तासीर हैवी और खट्टी होती है । फाइड फूड भारी और पचने में काफी ज्यादा मुश्किल होता हैं। और जब दोनों को जब साथ में खाया जाता हैं, तो पाचन बिगड़ सकता हैं। इससे गैस- अपच परेशान कर सकता है। दही और रिफाइंड साल्ट या शुगर दही(Curd) में कभी भी रिफाइंड नमक या चीनी नहीं मिलाना चाहिए। कयोंकि दोनों चीजों में पोषण नहीं पाया जाता हैं, इसलिए दही में इसे मिलाने से यह बैक्टीरिया कम कर देते हैं और इससे दही का फायदा भी नहीं मिलता हैं।
दही और मीट- मछली दही(Curd) के साथ मांस या सीफूड कभी भी गलती से भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, जब जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन और डेयरी से मिलने वाले प्रोटीन को जब साथ में खाया जाता हैं। तो सही तरह पच नहीं पाता हैं और जिससे पेट की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।
खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


