राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आकाशवाणी भवन में आठ घंटे के धरने के बाद राहुल, प्रियंका समेत लगभग 250 लोग हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर आठ घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद मंगलवार रात दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत लगभग 250 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है।

Also Read : केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया

जैसे ही प्रदर्शनकारी सांसदों से आकाशवाणी परिसर को खाली कराया गया, पुलिस ने के. सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, के. सुरेश, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हटा दिया।

इससे पहले निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद गांधी संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी परिसर में दाखिल हुए और वहीं धरने पर बैठ गए।

विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर “वोट चोरी” को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी ने करीब आठ घंटे तक आकाशवाणी परिसर में धरना दिया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment