राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भागवत ने पाकिस्तान को भारत का हिस्सा बताया

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान को भारत का ही हिस्सा बताते हुए कहा कि आगे उस पर कब्जा लेना है। उन्होंने रविवार को सतना में कहा, ‘पाकिस्तान अविभाजित भारत का हिस्सा है। वह घर और यह घर अलग नहीं हैं। पूरा भारत एक घर है। बंटवारा ऐसा हुआ, जैसे किसी ने हमारे घर के एक कमरे को हटा दिया हो। हमे कल फिर कब्जा वापस लेना है’।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने देश के कई हिस्सों में चल रहे भाषा विवाद पर कहा, ‘भाषा अनेक है, भाव एक ही होता है। मूल भाषा से ही निकली हैं अनेक भाषाएं। सारी भाषाएं भारत की राष्ट्र भाषा हैं। हर नागरिक को तीन भाषा कम से कम आनी चाहिए। घर, राज्य और राष्ट्र की भाषा तो आनी ही चाहिए’। गौरतलब है कि भागवत दो दिन के लिए मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे है।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने बाबा मेहर शाह दरबार की नई बनी इमारत का उद्घाटन किया। संघ प्रमुख ने सिंधी भाषा के संरक्षण पर कहा, ‘आपको परंपरा से सिंधी भाषा मिली है। उसको हर सिंधी के घर में बोला जाना चाहिए। भारत के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा अच्छी तरह बोलनी और समझनी आनी चाहिए। भारत की सभी भाषाएं राष्ट्र भाषाएं हैं और भाषाई विविधता हमारी एकता का शृंगार है’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *