राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल के साथ स्टालिन और प्रियंका की यात्रा

मुजफ्फरपुर। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। प्रियंका लगातार दूसरे दिन यात्रा में शामिल हुईं। वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन यह यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची है। मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। स्टालिन ने भी वोट चोरी के आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि वोट की चोरी आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है।

बहरहाल, राहुल गांधी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर 24 घंटे में सीजफायर करने के लिए कहा। लेकिन नरेंद्र मोदी ने 24 नहीं, सिर्फ पांच घंटे में ही सीजफायर कर दिया। यह खुलासा आज खुद ट्रंप ने किया है’। राहुल ने आगे कहा, ‘इन लोगों ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया। 2014 से पहले ये गुजरात में शुरू हुआ। गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है’।

राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया’। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मतदाताओं को सूची से हटाना आतंकवाद से खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता’। उन्होंने अपना भाषण तमिल में दिया, जिसका हिंदी अनुवाद किया जा रहा था।

इससे पहले राहुल गांधी ने दरभंगा से बुधवार की सुबह साढ़े आठ  बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे प्रियंका गांधी के साथ बुलेट से भी चले। इससे पहले वे पूर्णिया में अकेले बुलेट से चले थे। पहले राहुल और प्रियंका दोनों को पुनौराधाम में माता जानकी के मंदिर  में जाना था लेकिन प्रियंका गांधी मां जानकी का दर्शन करने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम नहीं जाएंगी। वे दिल्ली लौट गई हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *