नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के बीच हुए करार के तहत बन रहे चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी सीपीईसी का विस्तार अब अफगानिस्तान तक किया जाएगा। चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की बुधवार को बीजिंग में एक बैठक हुए, जिसमें सीपीईसी का अफगानिस्तान तक विस्तार करने पर सहमति बनी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
सीपीईसी का अफगानिस्तान तक विस्तार
चीन के शिंजियांग से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर पोर्ट तक बनने वाला यह कॉरिडोर अफगानिस्तान तक जाएगा। इस कॉरिडोर से चीन की की योजना मध्य पूर्व के देशों से सड़क संपर्क बनाना है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को बीजिंग में बैठक की।
बैठक में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को जरूरी माना। इसके साथ ही कूटनीतिक सहयोग बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा की। ध्यान रहे सीपीईसी चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
इसकी शुरुआत 2013 में की गई थी। इसमें चीन के शिंजियांग प्रांत से पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट तक 60 अरब डॉलर यानी करीब पांच लाख करोड़ रुपए की लागत से आर्थिक गलियारा बनाया जा रहा है। इसके जरिए चीन की अरब सागर तक पहुंच हो जाएगी।
Also Read: कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



