राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीजेपी की दूसरे प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक और आंदोलन शुरू करने का संकेत दिया है। उन्होंने जून और जुलाई में हुए छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्दी शुरू करने का ऐलान किया है। दीपके ने इसे ‘जंतर मंतर सीजन 2’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बैठक करने के लिए उनको जगह नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से ऐसा हुआ है।

दीपके ने बुधवार को कहा, ‘हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है’। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘इन सब के पीछे बीजेपी का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे’।

गौरतलब है कि नीट यूजी पेपर लीक के मामले में सीजेपी ने जंतर मंतर पर 37 दिन धरना प्रदर्शन किया था। इस बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी अब देश भर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment