राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पंजाब सीएम को जहर दिए जाने का दावा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत ठीक नहीं हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनको एक कार्यक्रम के दौरान तबियत खराब होने पर एय़रलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक खालिस्तानी संगठन ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री को जहर दिया गया है। यह भी कहा गया है कि अगर मुख्यमंत्री मान इस जहर से बच जाते हैं तो उनका भी हाल बेअंत सिंह की तरह होगा यानी बम से उड़ा दिया जाएगा।

खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने पंजाब प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी है कि मुख्यमंत्री मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वे बच गए तो उनका पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। गौरतलब है कि दिलावर सिंह ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को 1995 में बम से उड़ाया था। बहरहाल, मुख्यमंत्री मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि धमकी भरा ईमेल आया है और पुलिस सभी चीजों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस अस्पताल में भर्ती हैं उसकी अच्छी तरह से जांच की गई है। पुलिस अधीक्षक दिलप्रीत सिंह ने बताया कि ईमेल में ब्लास्ट का टाइम दोपहर 1.11 बजे दिया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुबह साढ़े सात बजे ईमेल मिलते ही फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों की जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fourteen =