nayaindia Amit Shah Inaugurate Cyber Tehsil System In Madhya Pradesh On January 1 अमित शाह मप्र में साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण एक जनवरी को करेंगे

अमित शाह मप्र में साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण एक जनवरी को करेंगे

Amit Shah :- मध्य प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था का एक जनवरी 2024 को लोकार्पण होने वाला है। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री डाॅ.यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे राज्य में साइबर तहसील व्यवस्था के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गयी संकल्प-पत्र 23 की गारंटियों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक जनवरी, 2024 से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि साइबर तहसील व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिना पृथक से आवेदन दिए पारदर्शी तरीके से रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में क्रेता के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा और खसरा-नक्शा में भी तत्काल सुधार किया जा सकेगा। प्रथम चरण में इस प्रक्रिया को केवल ऐसे अविवादित प्रकरणों में लागू किया जा रहा है, जहां विक्रय पूरे खसरे का है। बाद में इसे सभी प्रकार के अविवादित नामांतरण और बँटवारे में लागू किया जाएगा। साइबर तहसील के माध्यम से ऑनलाइन, पेपरलेस और फेसलेस प्रक्रिया से नामांतरण होने से प्रदेश शासन श्शासन से सुराज की दिशा में आगे बढ़ेगा। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें