GST hike : केंद्र सरकार ने नवंबर के महीने में वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी के रूप में रिकॉर्ड राजस्व कमाया है।
सरकार ने नवंबर 2024 में जीसटी से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें साढ़े आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।(GST hike)
एक साल पहले यानी नवंबर 2023 में सरकार ने 1.68 लाख करोड़ रुपए GST collection किया था। सरकार ने इस साल यानी जनवरी से नवंबर तक 19.74 लाख करोड़ रुपए जीएसटी जुटाए हैं।
Also Read: तीन बच्चे पैदा करों: भागवत
नवंबर में मासिक राजस्व 1.7 लाख करोड़ रुपए(GST hike)
इससे पहले अक्टूबर में सरकार ने जीसटी से 1.87 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले नौ फीसदी ज्यादा था।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर लगातार नौवां महीना है, जब मासिक राजस्व 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है।
साल के पहले छह महीनों में जीएसटी संग्रह 10.87 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही की तुलना में साढ़े नौ फीसदी ज्यादा था।
अब तक एक महीने में सबसे ज्यादा GST collection अप्रैल 2024 में हुआ था, जो 2.10 लाख करोड़ रुपए रुपए था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: nayaindia

