राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी ने दिया ‘वी विल डू इट’ का नारा

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे करने के मौके पर बुधवार, सात अक्टूबर को देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी खुद दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने देश के अलग अलग जिलों से आए लोगों को संबोधित किया और उनको ‘वी विल डू इट’ का नारा दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी इस मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में 19 बार ‘वी विल डू इट’ का नारा लगाया। उन्होंने लोगों से भी यह नारा लगवाया। करीब एक घंटे के भाषण में मोदी ने कहा, ‘जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा’। उन्होंने कहा, ‘मैं एंबिशन नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उनको उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो’। उन्होंने कहा, ‘25 सालों का आकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment