राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

लौटने से पहले मानसून की बारिश का कहर

rain

नई दिल्ली। मानसून के लौटने का समय आ गया है लेकिन लौटने से पहले मानसून की भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में तबाही मची है। गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन भी हुआ है। उधर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 14 जिलों के करीब 50 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

उधर गुजरात के अहमदाबाद में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे के बीच साढ़े तीन इंच बारिश हुई। भारी बारिश के बीच एक स्कूल बस भी पानी में फंस गई, जिसमें स्कूली बच्चे भी थे। बारिश के कारण उत्तराखंड में कई जगह भूस्खलन हो रहा है। केदारनाथ के चीरबासा हेलिपैड के पास रविवार को पहाड़ से चट्टानें गिरने से 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई है।

बिहार में 14 जिलों के करीब ढाई हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य की गंगा सहित आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा है। क्रूज पर सवार नौ विदेशी समेत 11 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। राजस्थान और मध्य  प्रदेश में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment