राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चौथे दिन भी नहीं चली संसद

nda government

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को भी कामकाज नहीं हुई। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा और जल्दी ही दोनों सदन शुक्रवार, 25 जुलाई के लिए स्थगित कर दिए गए। पहले तीन दिन भी विपक्षी पार्टियां बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ हंगामा करती रहीं। गुरुवार की सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद मतदाता सूची के पुनरीक्षण मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसदों ने वेल में जाकर पोस्टर लहराए।

स्पीकर ओम बिरला ने इस पर सांसदों से कहा कि उन्हें तख्तियां लेकर सदन में नहीं आना  चाहिए। लेकिन कांग्रेस सांसद नहीं माने और हंगामा जारी रहा। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में तो स्थिति और भी खराब रही। वहां दो मिनट की कार्यवाही के बाद सदन शुक्रवार के लिए स्थगित कर दा गया।

बाद में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मामले पर कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *