नई दिल्ली। पाकिस्तान ने विदेशी मीडिया को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर ले जाकर वहां अपनी सफाई देने का ऐलान किया है।
पाकिस्तान विदेशी मीडिया को दिखाना चाहता है कि उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविर होने का दावा गलत है। गौरतलब है कि भारत ने पीओके में आतंकवादी शिविर होने का दावा किया है।
इसके लिए पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने रविवार को विदेशी पत्रकारों के एलओसी पर ले जाने का ऐलान किया।
पाकिस्तान दिखाएगा एलओसी की हकीकत
पाकि इसके जरिए पीओके में आतंकवादियों के शिविर होने के भारत के आरोपों को गलत साबित करना चाहता है। पाक सूचना मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि विदेशी मीडिया को उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां भारत आतंकी कैंप होने का दावा करता है। पाक ने आरोप लगाया है कि भारत ने एलओसी पर आतंकी ठिकानों के बारे में बेबुनियाद दावे किए हैं।
Also Read: दलगत हितों से उठें
Also Read: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



