राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आम आदमी को थप्पड़ मार कर फंसे प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रवेश वर्मा एक आम आदमी को थप्पड़ मारने के विवाद में फंस गए हैं। आम आदमी पार्टी ने थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर करते हुए उनके ऊपर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति खराब सड़क निर्माण का वीडियो बना रहा था तो उसे रोकने के लिए मंत्री ने थप्पड़ मार दिया। दूसरी ओर मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि उस व्यक्ति ने उनके परिवार के लिए अपशब्द कहे थे।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने रविवार को वीडिया साझा करते हुए आरोप लगाया कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवाल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिस के सामने उसे पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी है और कहा है कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी।

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा करीब तीन मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने घटना पर सफाई दी है। उन्होंने इसमें कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिलने पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि तिलक नगर की घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जरनैल सिंह के बीच बहस होती दिख रही है। बाद में जनरैल सिंह उनके पीछे पीछे गाड़ी तक पहुंच गए। वहीं प्रवेश वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देते हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment