नई दिल्ली। सोनिया गांधी की सेहत खराब होने की वजह से राहुल गांधी केरल में सभा के लिए नहीं जा सके। उन्होंने केरल की सभा को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। उन्होंने सोनिया गांधी की देख रेख कर रही केरल की नर्स के हवाले से अपनी बात कही। राहुल ने कहा कि उनके लिए केरल की नर्स का समर्पण ही केरल की पहचान है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
राहुल ने केरल की जनसभा को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली’। गौरतलब है कि केरल में करीब पांच लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। पूरे देश में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं, जबकि विदेश में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है। राहुल ने इनकी तारीफ करके वोट साधने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि केरल में नौ अप्रैल को एक चरण में सभी 140 सीटों पर चुनाव है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



