राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चढ़ावा चोरों के आरोपियों के यहां फिर छापा

Ram Mandir

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा चोरी करने के आरोपियों के यहां बुधवार को फिर छापा मारा गया। इससे पहले रविवार को एक साथ सभी आठ आरोपियों के यहां छापा पड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच, बुधवार को सात आरोपियों के घर बरामदगी का ब्योरा सामने आया है।

खबरों के मुताबिक, सबसे अधिक 20 लाख नकद जेल में बंद अविनाश शुक्ला के पास मिला है। इतना ही नहीं उसके यहां से 1,121 डॉलर भी मिले हैं, जिनकी कीमत एक रुपए से ज्यादा है। अविनाश शुक्ला अपने भाई अभिषेक के साथ एक योग केंद्र में रहता था। योग सेंटर पर 28 जून को पुलिस ने छापा मारा था। तब एक संदूक बरामद हुआ था। उस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था और पेटीएम का क्यूआर कोड लगा था। छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आया।

चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से एक लाख रुपए और उसके भतीजे से दो लाख रुपए नकद मिले हैं। इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको 29 जून यानी सोमवार को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन था।

एसआईटी को 15 दिन का समय और मिला

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बनी विशेष जांच टीम को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए 15 दिन का समय और दिया गया है। पहले इस जांच टीम को 15 दिन में रिपोर्ट देनी थी। एसआईटी ने 20 जून को जांच पूरी करके अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। अब अंतिम रिपोर्ट देने की अवधि बढ़ा दी गई है।

इस बीच बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी की जांच का दायरा बढ़ाने के लिए ईडी को भी शामिल किया जा सकता है। अयोध्या पुलिस ने लखनऊ में अधिकारियों से इसका आग्रह किया है। उधर मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों से पूछताछ की गई। अविनाश शुक्ला से सबसे लंबी करीब दो घंटे की पूछताछ हुई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =