राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कर्नाटक भगदड़ मामले में कई गिरफ्तार

बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के जश्न में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने आरसीबी और इवेंट मैनजमेंट कंपनी डीएनए से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए के पदाधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से राहत दे दी है। केएससीए ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कराने की याचिका हाई कोर्ट में दर्ज की है।

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को केएससीए, आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दूसरी ओर विपक्ष की तरफ से लगातार इस्तीफे की मांग पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हमारी सरकार ने केस दर्ज किया। विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा था। हमने उसके भी आदेश दिए। अफसरों को सस्पेंड किया। सरकार और क्या कर सकती है’।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में चार जून को हुई भगदड़ में 13 साल की एक लड़की सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए थे। घटना बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई थी। इस सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस ने आररसीबी के सीनियर मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तीन अधिकारियों, किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया। आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल को दुबई जाते वक्त बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद सहित आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर सी बालकृष्ण, डीसीपी सेंट्रल डिवीजन शेखर एच टेक्कण्णवर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर विकास कुमार आदि शामिल हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =