राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शंकराचार्य ने योगी को दिया जवाब

वाराणसी। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया और उनके ऊपर पलटवार किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को वाराणसी में कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य की पहचान किसी राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। उन्होंने कहा कि सरकार या कोई राजनीतिक दल यह तय नहीं करेगा कि कौन शंकराचार्य होगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे योगी हैं तो फिर मुख्यमंत्री क्यों बने हुए हैं?

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, सनातन में ऐसी कोई परंपरा नहीं कि कोई मुख्यमंत्री या सरकार प्रमाणपत्र देकर शंकराचार्य नियुक्त करे। इन्होंने स्वामी वासुदेवानंद जी को शंकराचार्य का प्रमाणपत्र दिया। उन्हें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने रोक रखा है। कोर्ट बार बार कह रही है कि इन्हें शंकराचार्य न कहा जाए’। उन्होंने कहा, ‘सपा ने शंकराचार्य को मारा था। आप भी मार चुके हो। मतलब सपा ने जिसे मारा, उसे हम भी मार सकते हैं। अगर यही परिभाषा है, तो आप सपा से अलग कैसे हो सकते हो? जो अहंकार 2015 में अखिलेश के माथे पर चढ़ा था, वही अहंकार आप पर चढ़ गया है। अखिलेश तो बरबाद हो गए। अब इनका हाल देखिएगा’।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘परंपरा के तहत ही मुझे ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। सनातन धर्म में कोई भी संन्यासी शंकराचार्य के पद से ऊपर नहीं है’। गौरतलब है कि, शुक्रवार को विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर पहली बार अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, ‘हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − sixteen =