राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कृपाशंकर सिंह भी टिकट पा गए

UP BJP Candidates List 2024

सोचें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस पर! वे हर मंच पर खड़े होकर सीना ठोक कर कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को छोड़ेंगे नहीं और उसके तुरंत बाद कोई न कोई ऐसा नेता भाजपा में शामिल हो जाता है, जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे होते हैं। UP BJP Candidates List 2024

तभी सोशल मीडिया में यह मजाक चलता है कि प्रधानमंत्री जब कहते हैं कि छोड़ेंगे नहीं तो उनका मतलब यह होता है कि बाहर नहीं छोड़ेंगे, उसको भाजपा में शामिल करा लेंगे। ऐसी ही चर्चा मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने और उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से टिकट पा जाने को लेकर है।

गौरतलब है कि कृपाशंकर सिंह यूपीए के 10 साल के शासन के समय बहुत चर्चा में आए थे और उसके बाद वे और उनका पूरा परिवार काला धन जमा करने और धन शोधन के आरोप में फंस गया। कृपाशंकर सिंह के ऊपर सैकड़ों करोड़ रुपए का काला धन और बेनामी संपत्ति जमा करने का आरोप लगा। UP BJP Candidates List 2024

झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह उनके समधि हैं और उनके ऊपर भी धन शोधन के आरोप लगे थे। दोनों एक साथ आरोपी थी। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कृपाशंकर सिंह के बेटे नरेंद्र मोहन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। रांची से मुंबई तक उनके खिलाफ मुकदमे चले और भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया। हालांकि कृपाशंकर सिंह बाद में सबूत की कमी के चलते बरी हो गए। अब उनको भाजपा ने जौनपुर की सीट से उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:

कृपाशंकर सिंह भी टिकट पा गए

भाजपा को महिला उम्मीदवार बढ़ाने होंगे

पुरानी भाजपा के आखिरी नेता हर्षवर्धन भी गए

भाजपा की नजर दूसरी पार्टियों के अलायंस पर

जब भी आओ टिकट पाओ योजना

Tags :
Published
Categorized as Election Tagged

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *