nayaindia bjp candidate list 2024 जब भी आओ टिकट पाओ योजना

जब भी आओ टिकट पाओ योजना

bjp candidate list 2024
bjp candidate list 2024

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी पार्टी के नेताओं के लिए जो भर्ती मेला लगाया हुआ है उसमें एक योजना यह भी है कि जब भी आओ, टिकट पाओ। इसका मतलब है कि भाजपा की टिकट पाने के लिए जरूरी नहीं है कि कोई नेता दूसरी पार्टी छोड़ कर आए, पार्टी के लिए काम करे और उसके बाद उसको टिकट दी जाएगी। आते ही टिकट मिलने की सुविधा है। bjp candidate list 2024

सोचें, कहा जा रहा है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय चुनाव समिति ने पांच घंटे तक माथापच्ची की और रात तीन बजे तक जग कर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी ज्वाइन करने वाले नेता को भी टिकट मिल गई? क्या पार्टी ज्वाइन करने से पहले ही उनकी टिकट फाइनल हो गई थी? bjp candidate list 2024

असल में तेलंगाना की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति के सांसद बीबी पाटिल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को आधी रात के बाद तक भाजपा की बैठक हुई थी। लेकिन शनिवार को जब पार्टी के उम्मीदवारों की सूची आई तो उसमें शुक्रवार को पार्टी ज्वाइन करने वाले बीबी पाटिल का भी नाम था। उनसे एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले बीआरएस सांसद पी रामुलू का नाम भी भाजपा की सूची में है। यानी आने के 24 घंटे में टिकट फाइनल हो गई।

इसी तरह झारखंड में भी कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा ज्वाइन करने के तुरंत बाद ही उनकी भी टिकट फाइनल हो गई। राजस्थान में कांग्रेस छोड़ने वाले महेंद्र मालवीय को भी भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी का उम्मीदवार बना दिया गया। अंतिम सूची आते आते ऐसे नामों की फेहरिस्त लंबी हो जाएगी, जो पार्टी ज्वाइन करने से पहले या करने के 24 घंटे के अंदर टिकट पा गए।

यह भी पढ़ें:

कृपाशंकर सिंह भी टिकट पा गए

भाजपा को महिला उम्मीदवार बढ़ाने होंगे

पुरानी भाजपा के आखिरी नेता हर्षवर्धन भी गए

भाजपा की नजर दूसरी पार्टियों के अलायंस पर

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें