राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महाजंगलराज का जुमला कितना चलेगा

ऐसा लग रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा किसी बड़े नैरेटिव और नारे की तलाश में है। अभी तक उसे कोई एक सेंट्रल नैरेटिव और एक मुख्य नारा नहीं मिल पाया है। अब प्रधानमंत्री महाजंगलराज का नारा आजमा रहे हैं। उन्होंने शनिवार, 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया तो रानाघाटा की सभा को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए महाजंगलराज का जुमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महाजंगलराज को समाप्त करना है।

इस नारे का संदर्भ बिहार से लिया जाता है। यह अनायास नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के चुनाव नतीजों के बाद उसी दिन शाम में भाजपा मुख्यालय के स्वागत समारोह में कहा था कि बिहार से पश्चिम बंगाल का रास्ता बना है। उन्होंने कहा था कि गंगाजी बिहार से होकर बंगाल जाती हैं। यह बात उन्होंने रानाघाट की सभा को संबोधित करते हुए भी दोहराया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बना है। उसके बाद उन्होंने महाजंगलाराज का जुमला बोला। ध्यान रहे बिहार में जंगलराज की टिप्पणी हाई कोर्ट ने की थी। उसे भाजपा और नीतीश कुमार ने अपना लिया और लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में जंगलराज की वापसी रोकने के नाम पर भाजपा और जदयू ने चुनाव लड़ा था। अब इसी नारे को बड़ा करके पश्चिम बंगाल में आजमाने की तैयारी है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eighteen =