राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राघव चड्ढा को कैसे आगे करेगी भाजपा?

Raghav Chadha

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ कर पार्टी में शामिल तो करा लिया है लेकिन किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़ाने के अलावा उनकी क्या भूमिका होगी। खास तौर से यह सवाल राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल को लेकर है। ध्यान रहे दिल्ली में भाजपा पहले से मजबूत पार्टी रही है। भले 27 साल तक सरकार से बाहर रही लेकिन उसे 35 फीसदी के आसपास वोट हमेशा मिलते रहे। उसके पास नेता भी हैं। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बना दिया है।

अब सवाल है कि राघव चड्ढा का इस्तेमाल दिल्ली में होगा या पंजाब में? वे आम आदमी पार्टी से दिल्ली में विधायक थे और बाद में पंजाब के प्रभारी बने और राज्यसभा गए। पंजाब में भी भाजपा अगर उनको आगे करती है तो उसका अभी तक बनाया गया समीकरण बिगड़ेगा। उसने गैर सिख हिंदू नेता के तौर पर कांग्रेस से लाकर सुनील जाखड़ को आगे किया है। सिख नेता के तौर पर भी कांग्रेस से लाकर रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। कैप्टेन अमरिंदर सिंह का परिवार भी भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर भाजपा राघव चड्ढा को वहां आगे करेगी तो इन नेताओं को क्या होगा? क्या ये सभी नेता कांग्रेस में वापस लौटेंगे?

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment