राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सपा के मुस्लिम नेताओं की मुश्किल

समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम राजनीति का चेहरा रहे आजम खां के बाद अब मुंबई में अबू आजमी की बारी है। उनके यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है और बताया जा रहा है कि 50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ध्यान रहे अबू आजमी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की राजनीति का चेहरा रहे हैं। वे बड़े कारोबारी हैं और मुंबई फिल्म जगत की अनेक बड़ी हस्तियों के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके दम पर महाराष्ट्र विधानसभा में हमेशा सपा का प्रतिनिधित्व रहा है। उनके यहां आयकर विभाग की कार्रवाई के कई आयाम बताए जा रहे हैं। अगर उनको नियंत्रण में रखा जाता है तो समाजवादी पार्टी के फंड का इंतजाम करने से लेकर प्रचार तक का काम प्रभावित हो सकता है।

अबू आजमी मुंबई में प्रवासियों का भी एक चेहरा हैं और पिछले कुछ समय से कृपाशंकर सिंह, संजय निरूपम जैसे प्रवासी नेताओं के कमजोर होने का फायदा उनको था। लेकिन अब वे आयकर की कार्रवाई में फंसे हैं और हैरानी नहीं होगी कि इसके बाद ईडी का भी दखल इस मामले में हो। उन पर कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक के अपने कोर मतदाताओं को भाजपा ने एक मैसेज दिया है। अबू आजमी से पहले एजेंसियों की मेहरबानी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम राजनीति का चेहरा रहे आजम खान पर था। उनके और उनके परिवार के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने दर्जनों मुकदमे किए थे, जिस वजह से उनको अपनी लोकसभा और विधानसभा दोनों गंवानी पड़ी और बाद में उनके बेटे की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हुई। अभी पिछले दिनों उनके यहां भी आयकर विभाग ने छापा मारा था।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *