मेलबर्न रेनेगेड्स ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के असिस्टेंट कोच गैवन ट्विनिंग को आगामी डब्ल्यूबीबीएल सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
ट्विनिंग अक्टूबर में बंगलादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के बाद क्लब से जुड़ेंगे और डब्ल्यूबीबीएल सीज़न के बाद नेशनल टीम के साथ अपनी भूमिका में लौट आएंगे। उन्होंने रेनेगेड्स और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स के साथ नेशनल टीम में उनके रोल के दौरान काफी काम किया है। रेनेगेड्स के हाई-परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके टी-20 स्प्रिंग चैलेंज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे।
ट्विनिंग ने साइमन हेल्मोट की जगह ली है, जिन्होंने ऑफ-सीज़न के दौरान दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ काम करने के लिए पद छोड़ दिया था।
Also Read : तंजिद हसन का शतक, बंगलादेश ने बनाए 153 रनों की बढ़़त
रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर मैक्स एबॉट ने कहा गैवन हमारे डब्ल्यूबीबीएल कार्यक्रम के लिए एक बेहतरीन सदस्य हैं, जो हमारे ग्रुप में वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव लेकर आ रहे हैं। टीम में पहले से ही बहुत सकारात्मक माहौल है और हमें लगा कि गैवन उस माहौल को और बेहतर बनाने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं, खासकर टीम के अनुभवी लीडर्स के साथ मिलकर काम करते हुए।
ट्विनिंग ने कहा रेनेगेड्स की नींव मजबूत है और टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और क्लब की सफलता को और आगे ले जाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा रहने के नाते, मैं उन अनुभवों को रेनेगेड्स के माहौल में लाने और ऐसे प्रदर्शन में मदद करने के लिए उत्साहित हूं जिस पर हमारे सदस्य और प्रशंसक गर्व कर सकें।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



