राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने लगाया फर्स्ट क्लास करियर का दोहरा शतक, बंगाल ने बनाए 519 रन

बंगाल के सलामी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी ने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। सुदीप ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मैच में सर्विस के खिलाफ 209 रन की पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की मदद से बंगाल ने पहली पारी में 519 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बंगाल की टीम को सुदीप चटर्जी और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। ईश्वरन 10 बाउंड्री के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद चटर्जी ने मजबूत साझेदारियां करते हुए टीम को 492 रन के स्कोर तक पहुंचाया। सुदीप ने इस बीच शाहबाज अहमद (38) के साथ 73 रन, जबकि सुमंत गुप्ता (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन जुटाए। इनके अलावा, शाकिर गांधी के साथ छठे विकेट के लिए 147 रन जोड़े।

Also Read : छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

सुदीप ने 327 गेंदों में 1 छक्के और 18 चौकों की मदद से 209 रन की पारी खेली। शाकिर गांधी 151 गेंदों में 10 चौकों के साथ 91 रन बनाकर नाबाद रहे।

सर्विस की तरफ से विनीत धनखड़ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन शर्मा ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, जयंत गोयत, अमरजीत सिंह, आदित्य दीपक कुमार और मोहित अहलावत ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में सर्विस ने 23 ओवरों के खेल तक 6 विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। इस टीम के लिए गौरव कोचर और शुभम रोहिल्ला की सलामी जोड़ी ने 41 रन जुटाए। गौरव 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभम ने 52 गेंदों में 6 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इस जोड़ी के टूटते ही टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती गई।

बंगाल की तरफ से अब तक सूरज जायसवाल 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने 2, जबकि आकाश दीप ने 1 विकेट निकाला है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + three =