राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सितंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) सितंबर में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगी। इस दौरान तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। यह एक दशक से भी ज्यादा समय में ऑस्ट्रेलिया का इस देश का पहला वनडे दौरा होगा। 

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद 18 मैच को दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का अंतिम मैच 20 सितंबर को आयोजित होगा। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह सीरीज आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी को लेकर जिम्बाब्वे के लिए एक अहम हिस्सा है, जिसकी सह-मेजबानी जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर करेगा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी के मुताबिक, यह दौरा टीम के लिए एक अहम मोड़ पर आया है। उन्होंने कहा हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में फिर से स्वागत करके बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि यह एक बेहद कड़े मुकाबले वाली वनडे सीरीज होगी। इस स्तर के मैच एक टीम के तौर पर हमारे विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।

Also Read : स्वाद ही नहीं सेहत के लिए लाजवाब है लहसुन, आयुर्वेद के जानिए फायदे

उन्होंने कहा आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 नजदीक है, ऐसे में यह दौरा हमें साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी करने का एक अनमोल मौका देता है। यह हमारे फैंस के लिए भी अपने घर पर टॉप-लेवल का इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका है। हम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने फैंस के जोरदार समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।

पिछली बार अगस्त/सितंबर 2014 में जब ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट के लिए जिम्बाब्वे की धरती पर आमने-सामने हुई थीं, तो वह त्रिकोणीय सीरीज थी। इन दोनों टीमों के साथ साउथ अफ्रीका भी शामिल था।

जिम्बाब्वे ने हाल के दिनों में लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीमों के लिए मुश्किल खड़ी की है। अभी हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम को इस साल फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के हाथों 23 रनों की हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें शर्मनाक तरीके से ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की 50 ओवर की टीम को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सितंबर 2022 में टाउन्सविले में उन्हें तीन विकेट से हार मिली थी, हालांकि यह उस सीरीज का आखिरी मैच था जिसे मेजबान टीम ने 2-1 से जीता था।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + sixteen =

और पढ़ें