मूर्खता की उत्पादकता
दुनिया की AI दौड़ बाजार बनने यानी इस्तेमाल भर की नहीं है। Stanford AI Index 2026 के अनुसार अमेरिका ने 2025 में 59 उल्लेखनीय AI मॉडल बनाए, चीन ने 35। चीन AI शोध-पत्रों, citations और patent grants में आगे है, जबकि अमेरिका notable models और अधिक प्रभावशाली patents में आगे है। अमेरिका में 2025 का निजी AI निवेश 285.9 अरब डॉलर था। चीन का निजी निवेश 12.4 अरब डॉलर था, हालांकि Stanford खुद चेताता है कि इससे चीन के सरकारी निवेश की पूरी तस्वीर नहीं मिलती। यानी वहां लड़ाई prompt लिखने की नहीं, model, compute, chip, research, patent और पूरी...