आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई का नया फरमान, सिर्फ 16 खिलाड़ियों को ही एंट्री
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े कई सख्त नियम बनाए हैं। नए नियम के मुताबिक मैच के दौरान केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान में आने या घूमने की अनुमति होगी जिनका नाम टीम शीट में शामिल होगा। शीट में सिर्फ 16 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम के अनुसार प्रत्येक टीम अपने खिलाड़ियों की शीट में 16 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, इम्पैक्ट सब के रुप में 1 और 4 खिलाड़ी रिजर्व के रूप...