कनाडा के रास्ते से लौटा एयर इंडिया का जहाज
नई दिल्ली। भारत की विमानन कंपनियों खास कर एयर इंडिया की गलतियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक बड़ी गलती का खुलासा हुआ है। गुरुवार को एयर इंडिया ने कनाडा के बैंकूवर के लिए गलत जहाज भेज दिया था। इस वजह से दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही उड़ान एआई 185 को उड़ान भरने के करीब आठ घंटे बाद वापस दिल्ली लौटा। विमान चीन के एयरस्पेस से वापस लौटा। असल में, एयर इंडिया ने गुरुवार को यात्रियों को बोइंग 777-300 ईआर की जगह बोइंग 777-200 एलआर फ्लाइट में भेज दिया था। गलती का पता तब चला...