CBI

  • नियुक्ति का पैनल बदलने से क्या होगा?

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का जो कानून बना है उस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस पर आने वाले फैसला दिलचस्प होगा। लेकिन उससे पहले सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने सरकार के सामने एक बड़ा अहम मुद्दा उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर तीन सदस्यों की कमेटी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का फैसला करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ एक कैबिनेट मंत्री होगा तो फिर हमेशा सरकार के पास दो का बहुमत होगा। फिर इसकी निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित हो पाएगी? यही सवाल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

  • गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उन पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज मौत के मामले में कार्रवाई की गई है।  गुरुवार को सीबीआई उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया था और जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से औपचारिक अनुमति ली गई थी। मेडिकल प्रक्रिया के दौरान एक एंबुलेंस को भी कैंपस पहुंचते...

  • नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सीबीआई के अनुसार, लातूर निवासी डॉक्टर मनोज शिरुरे को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक के बेटे समेत तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान तेजस हर्षदकुमार शाह के रूप में हुई है। वह पुणे स्थित...

  • राहुल के आय-व्यय की सीबीआई, ईडी जांच!

    यह बड़ी खबर है लेकिन मीडिया में दब गई। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और कहा कि पिछले 22 साल में राहुल की आमदनी 11 करोड़ रुपए की है, जबकि उनकी यात्राओं का अनुमानित खर्च 60 करोड़ रुपए का है। हालांकि सरकार ने इसे लेकर कोई जांच शुरू नहीं कराई है। लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी के आय और व्यय की सीबीआई और ईडी दोनों से जांच कराने का आदेश दिया है। हाई...

  • नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने यह आदेश दिया।  जानकारी के अनुसार, केमिस्ट्री के शिक्षक पीवी कुलकर्णी को नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सीबीआई ने उसे और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को पुणे से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ...

  • नीट पेपर लीक केस में अब तक 9 गिरफ्तारी

    नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। अब इस मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एक बायोलॉजी लेक्चरर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  इससे पहले सीबीआई ने इस मामले के मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी लंबे समय से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी। सीबीआई के...

  • सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

    सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में गत 18 अप्रैल को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। न्यायमूर्ति शशांक नंदन भट्ट ने सीबीआई के वर्तमान संयुक्त निदेशक रमनीश और सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त वी.के. पांडे को धारा 323, 427, 448 तथा 34 आईपीसी के तहत दोषी ठहराया। यह घटना वर्ष 2000 की है,...

  • सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी, 22 नए केस दर्ज

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित सांठगांठ से जुड़े मामलों में देशभर में बड़ा अभियान चलाया है। एजेंसी ने इस मामले में 22 नए केस दर्ज किए हैं। सीबीआई की यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर की गई है। इन मामलों में आरोप है कि कुछ बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलकर घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी की और वित्तीय अनियमितताएं कीं। इन्हीं मामलों की जांच के तहत सीबीआई ने मंगलवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 77 जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।...

  • सीबीआई की साख का सवाल

    केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई देश की प्रीमियर जांच एजेंसी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि किसी को इस पर भरोसा नहीं होता है। जो भी पार्टी विपक्ष में रहती है वह इसके दुरुपयोग के आरोप लगाती है तो अदालतें अक्सर इसकी जांच पर सवाल उठाती रहती हैं। जब कांग्रेस सरकार में थी तो भाजपा की ओर से सीबीआई को कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन कहा जाता था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय इसे पिंजरे में बंद तोता कहा था। भाजपा की सरकार आने के बाद भी हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया है। हालांकि अब केंद्र सरकार सीबीआई से...

  • थलपति विजय से क्या पूछताछ कर रही है सीबीआई?

    एक तरफ देश की दो अदालतों ने सीबीआई की जांच और उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए तो दूसरी ओर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि तमिलनाडु के सुपर स्टार थलपति विजय से भगदड़ के मामले में सीबीआई क्या पूछताछ कर रही है, जो खत्म ही नहीं हो रही है। सीबीआई ने विजय को मंगलवार, 10 मार्च को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उन्होंने 15 दिन का समय मांग लिया। लेकिन एजेंसी उनको फिर से बुला कर पूछताछ करना चाहती है। इस साल जनवरी में भी सीबीआई ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की थी।...

  • बंगाल पुलिस बनाम सीबीआई की जांच

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य बहुत दिलचस्प हो गया है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच नए तरह का घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक लडाई से इतर दोनों के बीच कानूनी जंग छिड़ी है तो दोनों के नियंत्रण वाली एजेंसियों का भी मुकाबला होने वाला है। ममता बनर्जी ने ईडी की छापेमारी में दखल दिया और छापे की जगह से कथित तौर पर जरूरी दस्तावेज उठा कर ले गईं तो ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया है। ममता की सरकार को पता था कि ईडी सुप्रीम कोर्ट जाएगी तो उसने पहले ही कैविएट फाइल...

  • डिजिटल अरेस्ट की जांच सीबीआई करेगी

    नई दिल्ली। डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से लाखों, करोड़ रुपए की ठगी पर कई बार चिंता जताने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को देश भर से सामने आए डिजिटल अरेस्ट के मामलों की पूरे देश में जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने सभी राज्यों को डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच में सीबीआई की मदद करने के भी निर्देश दिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘डिजिटल अरेस्ट तेजी से बढ़ता साइबर क्राइम है। इसमें ठग...

  • अब सीबीआई करेगी पूरे देश में डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

    देशभर में तेजी से बढ़ते डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट स्कैम की जांच अब सीबीआई करेगी। यह जांच अन्य किसी स्कैम से अलग और प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।  मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने सीबीआई को मामलों की विस्तृत जांच का निर्देश दिया। साथ ही एजेंसी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसीए) के तहत बैंकरों की भूमिका की जांच करने की पूरी आजादी भी दी है, खासकर उन मामलों में जहां डिजिटल अरेस्ट स्कैम को अंजाम देने के...

  • कोयला घोटाले में भी सब बरी हो रहे

    मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के सत्ता से बाहर होने और कांग्रेस के बुरी तरह हारने के पीछे सबसे बड़ा हाथ दो कथित घोटालों का था। पहले संचार घोटाला सामने आया और फिर कोयला घोटाला सामने आया। कहा गया कि संचार घोटाला एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का है और उसके बाद सामने आया कोयला घोटाला तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया गया। इससे सरकार के खिलाफ ऐसा माहौल बना कि कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई और भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। इसी हवा में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार भी बन गई।...

  • ईडी के बहाने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट का वार

    सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने सोमवार, 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को फटकार लगाई। लेकिन यह फटकार असल में केंद्र सरकार के लिए थी। उन्होंने जब कहा कि राजनीतिक लडाई कोर्ट में नहीं लड़ी जानी चाहिए, बल्कि जनता के बीच लड़ी जानी चाहिए तो उनका इशारा ईडी की ओर नहीं, बल्कि केंद्र सरकार और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर था। मामला कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती से जुड़ा हुआ था। मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़े मामले में पार्वती को हाई कोर्ट से मिली राहत को ईडी ने सुप्रीम...

  • प्रादेशिक पार्टियों में भी चिंता

    ऐसा नहीं है कि केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर सिर्फ कांग्रेस के नेता हैं। कई प्रादेशिक पार्टियों के ऊपर भी शिंकजा कसा हुआ है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले ही साल ईडी ने गिरफ्तार किया था और वे करीब पांच महीने जेल में रहे थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उन्होंने जमीन के बदले नौकरी के मामले में एफआईआर रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई है। यानी उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई चलती रहेगी। इसी तरह चारा घोटाले में भी उनकी मुश्किलें बढ़...

  • पटियाला हमले की जांच अब सीबीआई करेगी, हाईकोर्ट ने सौंपी जिम्मेदारी

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हुए हमले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह घटना 13-14 मार्च की रात को पटियाला के जसवंत ढाबा के पास राजिंद्रा अस्पताल के निकट हुई थी।   हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए कहा कि जांच में खामियां छोड़ी जा रही हैं। इसलिए कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला किया। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब कर्नल बाठ और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस के चार...

  • गैंगरेप की सीबीआई जांच के लिए याचिका

    कोलकाता। कानून की छात्रा से गैंगरेप के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा को बचाने के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मिश्रा और उसके दोनों साथी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं इसलिए पुलिस उनको बचाने की कोशिश कर सकती है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली एक याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट में दर्ज की गई है। सोमवार को हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई। इसमें सीबीआई को मामले की प्रारंभिक जांच करके कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इस याचिका में पीड़ित को मुआवजा...

  • सीबीआई कह रही है कि सत्यपाल मलिक ने रिश्वत ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। मलिक भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रूसेडर बने थे और उनका दावा है कि वे जब जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे तब उनके सामने दो परियोजनाओं की फाइल आई थी, जिसमें उनको तीन सौ करोड़ रुपए की रिश्वत का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उनका यह भी दावा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दी। सत्यपाल मलिक अभी बीमार हैं और उसी स्थिति में उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करके...

  • सीबीआई निदेशक के लिए सहमति जरूरी नहीं

    सरकार ने खुद यह खबर मीडिया में यह खबर बनवाई कि सीबीआई निदेशक के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। उसके साथ ही यह भी खबर आई कि सहमति नहीं बनने पर मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का सेवा विस्तार मिल सकता है। गौरतलब है कि प्रवीण सूद 25 मई को दो साल का कार्यकाल पूरा करके रिटायर होने वाले हैं। उससे पहले नए निदेशक के नाम पर विचार के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उनके आधिकारिक आवास पर चयन समिति की बैठक हुई। इसमें चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और लोकसभा में...

और लोड करें