आज एक युग का अंत लेकिन बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा: चिराग पासवान
बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार के लिए एक बेहद अहम दिन है। उन्होंने कहा कि आज के बाद बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा और हम एक युग के अंत का भी अनुभव करेंगे। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक नीतीश कुमार के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली और अनुभव ने बिहार को 'जंगल राज' से निकालकर यहां तक पहुंचाया है। अब हम एक नए बिहार, एक विकसित बिहार की उम्मीद कर सकते हैं। मेरा...