सात महीने बाद एक दिन में आठ सौ करोना केस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 797 नए केस दर्ज किए गए हैं। सात महीने के बाद एक दिन में इतनी अधिक संख्या में मरीज मिले हैं। एक दिन में पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है। सात महीने पहले 19 मई 2023 को इससे ज्यादा 865 केस दर्ज हुए थे। हालांकि शुक्रवार को ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 798 रही। इसलिए देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 4091 पर स्थिर रही। एक्टिव केसेज में केरल में...