बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने की अपील की है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कई वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में भाजपा के चिन्ह के सामने की बटन को ब्लॉक किया गया था। वीडियो बना रहे व्यक्ति चुनाव कर्मचारियों से शिकायत...