जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने समय रहते कार्रवाई की, इस दौरान एक पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादी को मार गिराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब तीन बजे सेना को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली कि नौशेरा के झांगर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। इस सूचना के आधार पर सेना के...