नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में जीत पर जताई खुशी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अब बिहार और प्रदेश के विकास के लिए उच्च सदन में आवाज गूंजेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बिहार के लोगों को केंद्र से जो उम्मीद है, वह पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। नितिन नवीन ने...