एसीओ और ब्रिक्स पर ट्रंप का साया
महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर दुनिया पर हर हाल में अपना वर्चस्व कायम रखने पर आमादा अमेरिका और उसके बरक्स बहु-ध्रुवीय दुनिया के निर्माण की कोशिशों से जुड़े देशों के बीच खाई चौड़ी होती जा रही है। नतीजा है कि अब दोनों तरफ दांव लगा कर चलना कठिन होता जा रहा है। इस नई स्थिति का तनाव ब्रिक्स+ और एससीओ के वे सदस्य देश महसूस कर रहे हैं, जो हाल तक इस राह पर चलते रहे। उनकी दुविधा का साया इन दोनों समूहों पर पड़ा है। अपनी स्थापना के 25 साल पूरा कर चुके शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 26वां शिखर सम्मेलन...