पासपोर्ट, आधार को नागरिकता का प्रमाण बनाने के लिए कानूनी ढांचे में संशोधन हो: थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पासपोर्ट के नागरिकता का दस्तावेज नहीं होने से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि सरकार को कानूनी ढांचे में संशोधन कर पासपोर्ट और आधार कार्ड दोनों को भारतीय नागरिकता का वैध और निर्णायक प्रमाण घोषित करना चाहिए। थरूर कहा कि इसे लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बाधा को दूर करना होगा, क्योंकि आधार फिलहाल राष्ट्रीयता के बजाय 182 दिन के स्थानीय निवास के आधार पर जारी किया जाता है और यह नागरिकों तथा गैर-नागरिक निवासियों दोनों के पास होता है। थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया इसका समाधान सीधा...